CG Suicide News : खेत के पेड़ में डबल सुसाइड, लटकी हुई मिली युवक और महिला की लाशें

CG Suicide News : बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक युवक और महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बालोद के पाकुरभाट गांव की है, जहां युवक और महिला का शव खेत में अलग-अलग पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते मिला है। सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकते लाश को देखा तब उनकें होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को तत्काल सुचना दी।
बताया जा रहा है कि, मृतक युवक अविवाहित था, वहीं महिला शादीशुदा थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि ये आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या है।






