Korba
कोरबा – सर्वमंगला नगर के तालाब में व्यक्ति का शव देखे जाने से फैली सनसनी,पुलिस पहुंची मौके पर
ओमकार यादव

कोरबा – सर्वमंगला नगर के तालाब में व्यक्ति का शव देखे जाने से फैली सनसनी,पुलिस पहुंची मौके पर
कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला नगर बरमपुर के तालाब में आज दोपहर के व्यक्ति का शव दिखाई दिया। दशहरा मैदान के सामने इस तालाब में जब कुछ लोग नहाने पहुंचे तो उन्होंने यह दृश्य देखा,जिसके बाद सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में पहुंच गई। सूचना पर सर्वमंगला पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव बीच तालाब में होने की वजह से बाहर निकालने प्रशिक्षित गोताखोरो की सहायता ली गई। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
ओमकार यादव की खबर।






