Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने जांच शुरू की

मैनपुर: छत्तीसगढ़ के मैनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से स्थानीय स्तर पर सनसनी फैल गई है। मैनपुर से लगभग 10-12 किलोमीटर दूर धवलपुर मार्ग पर यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। धवलपुर रेंज के रेंजर कामता प्रसाद मरकाम की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमों के अनुसार शव का दाह संस्कार किया गया।

Home Loan @ 7.45%

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कांड: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू के ‘परमानेंट सटोरियों’ की लिस्ट वायरल, बड़े कारोबारी भी शामिल

प्रारंभिक जांच में वन विभाग की टीम ने अनुमान लगाया है कि तेंदुआ पानी की तलाश में सड़क पर आया होगा या फिर किसी तेज रफ्तार वाहन से टकरा गया होगा। हालांकि, कुछ मामलों में शिकारियों द्वारा जहर दिए जाने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं, इसलिए इस पहलू से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

Summer Special Train: रायपुर से खड़गपुर के लिए सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को चलेगी, जानें पूरा टाइमटेबल

वन विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके आधार पर तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वन्यजीवों के आवागमन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026