Summer Special Train: रायपुर से खड़गपुर के लिए सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को चलेगी, जानें पूरा टाइमटेबल

Summer Special Train: यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08749/ 08750 रायपुर – खड़गपुर -रायपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल 01- 01 फेरे के लिए चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 08749 रायपुर खड़गपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल दिनांक 23 अप्रैल 2026 को 13:10 बजे रायपुर से रवाना होकर 14:00 बजे भाटापारा, 15:10 बजे बिलासपुर, 16:05 बजे चांपा, 17:15 बजे रायगढ़, 18:30 बजे झारसुगुड़ा, 20.05 बजे राउरकेला, 22.15 बजे चक्रधरपुर, 23:10 बजे टाटानगर, 1:30 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर रायपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल दिनांक 24 अप्रैल 2026 को 4:30 बजे खड़गपुर से रवाना होकर 6:30 बजे टाटानगर, 7:40 बजे चक्रधरपुर, 9:10 बजे राउरकेला, 11.18 बजे झारसुगुड़ा, 12:20 बजे रायगढ़ 13.25 बजे चांपा, 14:30 बजे बिलासपुर, 15.25 बजे भाटापारा, 17:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।
प्यार या साजिश? प्रेमी के घर फंदे से लटकी मिली युवती, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
यह गाड़ी जनरल, स्लीपर, एसी के 18 एलएचबी कोच के साथ चलेगी।






