Chhattisgarh News : लोक कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर, ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026’ के आवेदन शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग ने प्रदेश के लोक कलाकारों को आर्थिक सहारा देने और पारंपरिक कला-संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के जरिए लोकनृत्य, लोकगायन, लोकनाट्य, वाद्ययंत्र वादन, शिल्प कला, पारंपरिक पाक कला और सौंदर्य कला से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत चयनित कलाकारों को हर साल 12 हजार रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता सीधे ई-पेमेंट के माध्यम से दी जाएगी।
CG News : गांव में शादी के दौरान बवाल, बारातियों पर हमला कर कई लोगों को किया घायल
इस योजना का लाभ उन्हीं कलाकारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। साथ ही, एक बार चयनित होने के बाद कलाकार अगले दो वर्षों तक इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन करने के लिए कलाकारों को निर्धारित प्रारूप में अपनी पूरी जानकारी देनी होगी, जिसमें नाम, कला विधा, पता, जिला, मोबाइल नंबर, चिन्हारी पोर्टल का पंजीयन क्रमांक, अनुभव और उपलब्धियों का विवरण शामिल रहेगा।
कोरबा में बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी
आवेदन के साथ संबंधित प्रमाण पत्र, फोटो और वीडियो भी संलग्न करना अनिवार्य है। चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन भी आवश्यक शर्तों में शामिल किया गया है। इच्छुक कलाकार अपने आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तय की गई है। लिफाफे पर योजना का नाम स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी होगा। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।






