Chhattisgarhछत्तीसगढ

E-Shram portal Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के 2 लाख गिग वर्कर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-श्रम पोर्टल पर मिलेगा पंजीयन का अधिकार

E-Shram portal Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। प्रदेश में करीब 2 लाख गिग वर्कर्स को अब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन की सुविधा मिल गई है। यह जानकारी रविवार को महाराष्ट्र मंडल में आयोजित संगोष्ठी के दौरान दी गई। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित इस संगोष्ठी में गिग वर्कर्स के सामाजिक सुरक्षा, अधिकार और उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर CRPF की बड़ी कार्रवाई, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों, विशेषज्ञों और अधिकारियों ने भाग लिया और गिग वर्कर्स की स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया। भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्ष शोभा सिंहदेव ने कहा कि कंपनियां गिग वर्कर्स को “पार्टनर” तो कहती हैं, लेकिन उनकी सामाजिक सुरक्षा और जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन रहती हैं। उन्होंने इस संगोष्ठी को गिग वर्कर्स के पुनरुत्थान की दिशा में अहम कदम बताया।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया का पहला प्रांतीय दौरा

बीमा और कानूनी अधिकार भी शामिल

कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी ने जानकारी दी कि पंजीकृत गिग वर्कर्स को 2 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा यदि किसी कंपनी द्वारा उनकी आईडी ब्लॉक की जाती है, तो वे उसके खिलाफ शिकायत और सुनवाई का अधिकार भी रखते हैं। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि गिग वर्कर्स को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। जागरूकता के अभाव में वे कई सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026