ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

दुष्कर्म में विफल आरोपी ने महिला की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा : पसान थाना क्षेत्र के जंगल में हुई महिला हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को बहाने से जंगल ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह अपने प्रयास में असफल रहा, तो उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ में गर्मियों में परिवार के साथ घूमने के बेहतरीन स्थान

यह घटना लगभग दो महीने पहले की बताई जा रही है। जंगल में लकड़ी बीनने गए लोगों ने महुआ पेड़ के नीचे करीब 30-35 वर्ष की महिला का शव देखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

फर्जी e-challan मैसेज और वेबसाइट/एप्लीकेशन के जरिए साइबर अपराधी लोगों को धोखा दे सकते है ।

जांच के दौरान पता चला कि मृतका को आखिरी बार आरोपी के साथ देखा गया था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026