छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रमोशन लिस्ट जारी होते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित हाई कोर्ट रजिस्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हाई कोर्ट ने 25 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देते हुए आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में स्टाफ कार चालक, रिकॉर्ड आपूर्तिकर्ता, चपरासी सहित श्रेणी-IV के विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी को अब कनिष्ठ न्यायिक सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
Chhattisgarh : गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर उतरकर किया चक्काजाम
हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन कर्मचारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-4 में कनिष्ठ न्यायिक सहायक पद पर कार्यवाहक (ऑफिसिएटिंग) आधार पर दो वर्षों के लिए पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उस तिथि से प्रभावी होगी, जब कर्मचारी अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह पदोन्नति हाई कोर्ट के कर्मचारियों और अन्य श्रेणी-IV कर्मचारियों के सापेक्ष 1:3 के अनुपात के आधार पर दी गई है। इससे पदोन्नति प्रक्रिया में संतुलन और पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया गया है।
13 साल से फरार नक्सली मुन्ना गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों को मिली सफलता






