Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Police Reel Controversy: एक्शन के बाद भी नहीं थम रहे मामले, अब दूसरे आरक्षक का वीडियो वायरल, अधिकारियों को खुली दी चुनौती

CG Police Reel Controversy: वर्दी पहनकर रील बनाने का एक मामला सामने आने के बाद हाल ही में एक आरक्षक लाइन अटैच हो गया था. अब एक दूसरे आरक्षक का भी पत्नी के साथ वर्दी पहनकर बनाया गया रील इंस्टाग्राम में वायरल हो रहा है. इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब आपकी बारी है (पूर्व में एक आरक्षक को निलंबित किया गया था, उस संदर्भ में) जिस पर आरक्षक पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को चुनौती देते हुए रिप्लाई कर रहा है कि आई एम वेटिंग ब्रो.

CG में बड़ा हादसा: शादी से लौट रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर पलटा, 12 घायल, 2 की हालत नाजुक

हाल ही में मस्तूरी थाने में पदस्थ एक आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. जिसमें उसने वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ हाय रानी, हेलो रानी गाने के साथ रील बनाई थी. वीडियो वायरल होने पर आरक्षक को निलंबित कर दिया गया था. इस कार्रवाई के बाद अब एक और आरक्षक का पत्नी के साथ वर्दी पहने इंस्टा रील ट्रेंड कर रहा है. इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ ने तो उन्हें वर्दी पहने होने पर वीडियो हटाने की सलाह दे रहे हैं. कुछ वीडियो को बढ़िया बता रहे हैं. एक तो कुछ लिख रहे कि अब लाइन जाने की बारी आप की है. वहीं suraj_verma29 ने कमेंट में लिखा है कि अब आपकी बारी है. इस पर जवान ने उसे टैग करते हुए लिखा कि…आई एम वेटिंग ब्रो. बता दें इंस्टा में जवान का एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो वायरल हो रहा है.

CG Congress : कांग्रेस संगठन में खींचतान? श्रीकुमार मेनन बोले- दीपक बैज से होगी चर्चा, टकराव से इनकार

एक्शन के बाद पत्नी का रोते हुए वीडियो वायरल

इधर मस्तूरी थाने से लाइन में भेजे गए जवान का डांस वाला वीडियो भी खूब ट्रेंड में है. इंस्टा पर उनके डांस के साथ एसएसपी के कार्रवाई की बात और उसके ठीक बाद पत्नी के रोते हुए वीडियो भी इंस्टाग्राम रील पर खूब वायरल हो रहा है. कमेंट बॉक्स में कुछ जवान पर कार्रवाई के बाद संवेदना जता रहे तो कुछ कार्रवाई को सबक बता रहे हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026