Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Chhattisgarh – ट्रेन में नकली किन्नर बनकर वसूली कर रहीं महिलाएं गिरफ्तार, RPF को देखते ही मचा हड़कंप…

राजनांदगांव : ट्रेन के सफर में आपने अक्सर किन्नरों को मुसाफिरों से वसूली करते देखा होगा. कई बार विवाद की भी स्थिति बन जाती है. परिवारों के साथ सफर करने वाले यात्री इसका विरोध नहीं करते हैं, जिससे किन्नरों का हौंसला बढ़ जाता है. इसी का फायदा उठाकर महिलाओं के एक समूह किन्नर बनकर ट्रेन में वसूली कर रहा था. राजनांदगांव आरपीएफ ने रेलवे हेल्पलाइन में शिकायत मिलने पर 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

रिसेप्शन में बड़ी चोरी: मेहमान बनकर आया शातिर चोर, स्टेज से 4 लाख कैश और जेवर लेकर फरार

जानकारी के मुताबिक, रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 22846 में कुछ किन्नर यात्रियों से पैसे मांगकर उन्हें परेशान कर रहे हैं. निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने संबंधित कोचों में तत्काल जांच अभियान चलाया. इस दौरान कुछ महिलाएं किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और अभद्र व्यवहार करते पाई गई. सभी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव लाया गया, जहां उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 एवं 137 के तहत मामला दर्ज किया गया.

राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुई पूनम अग्रवाल

आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने कहा कि इस प्रकार की अवैध और अनुचित गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. यात्रा के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि, जबरन वसूली या असुविधा महसूस हो, तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें. आपकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026