मिशन आत्म क्रांति के तहत सिवनी में ध्यान-सत्संग, स्वामी ध्यान कैलाश जी ने दिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन

मिशन आत्म क्रांति के अंतर्गत आज रविवार दिनांक 29/03/26 को शाम 4-6 बजे ग्राम-सिवनी के सामुदायिक भवन,बाज़ार चौक में स्थानीय साधकों के आमंत्रण पर ध्यान एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।समर्थ गुरुधारा केंद्र चाम्पा के आचार्य डा. के. आर सिंह( स्वामी ध्यान कैलाश जी) के द्वारा
“जीवन में आनंद और शांति की खोज” विषय पर समर्थगुरु के सूत्रों की चर्चा किये । गौतम बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग पर चलकर दुख मुक्ति के उपाय और जमीन तैयार कर उस पर अन्तर्यात्रा के मार्ग पर कैसे चलें और ओंकार का ज्ञान प्राप्त कर इसे कैसे सहजता से प्राप्त कर सकते हैं पर प्रकाश डाला गया । 60 से भी अधिक महिला-पुरुष नगर वासियों ने कार्यक्रम में भाग लिया ।
उन्हें आगामी 3-5 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया,जिसे उन्होंने प्रसन्नता से स्वीकार किया । #मिशन आत्म क्रांति # #जय ओशो # #जय समर्थगुरु देव की जय #





