Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Mausam News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा, जारी हुई बारिश-आंधी और वज्रपात की चेतावनी

CG Mausam News: छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में स्पष्ट अंतर देखा जा रहा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.7°C अंबिकापुर रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर हल्की गतिविधियां जारी है।

*चैत्र नवरात्र में अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह में विधि-विधान से चल रही पूजा-अर्चना*

मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 1.5 किमी ऊपर एक द्रोणिका (ट्रफ) सक्रिय है। इसी सिस्टम के कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ: गरज-चमक, वज्रपात की संभावना है। 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद मौसम की गतिविधियां और बढ़ सकती है।

रायपुर में आज साफ रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 26 मार्च को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान: 38°C और न्यूनतम तापमान: 24°C तक रहेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026