CG Crime : सोना-चांदी की दुकान में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर चोरों ने उड़ाए 10 लाख के गहने

वाड्रफनगर : शहर के मध्य में स्थित दीपक अलंकार मंदिर ज्वेलरी शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे कीमती जेवरात और नकदी को पार कर दिया।
बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 नक्सलियों का सरेंडर, खत्म हुआ आखिरी बड़ा कमांडर
सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। दुकान के दराज टूटे हुए थे, सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती गहने गायब थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 10 लाख रुपये की चोरी हुई है, हालांकि सही आंकड़ा जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
प्यार का खौफनाक अंजाम: रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश, प्रेमी ही निकला हत्यारा
घटना की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।





