Bilaspur Fire: बिलासपुर के प्रताप चौक पर कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Bilaspur Fire: बिलासपुर में एक कपड़े दुकान में आग लगने से आसपास अफरा तफरी मच गई। घटना स्थानीय प्रताप चौक स्थित एक कपड़े दुकान में घटी है। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है।
गजब लापरवाही! ट्रेलर में ठूंसे 200 लोग, बेलगाम दौड़ा रहा था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी दुकान मालिक को देर रात ही लग गई और देर रात से ही आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश जारी है।आग के कारण लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
CG Crime : जमीन में दफन मिला युवक का शव, हाथ-पैर बाहर आने से खुला सनसनीखेज राज
कपड़े दुकान के अलावा आजू बाजू के दो दुकानों में भी आग की लपटें पहुंच गई, लेकिन स्थानीय लोगों और फायर बिग्रेड टीम की तत्परता की वजह से आसपास के दुकानों में मामूली नुकसान ही हुआ है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।





