ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

सीरियल किलर गिरफ्तार: शराब में सुहागा मिलाकर 8 लोगों की हत्या, पहले कुत्ते पर किया था जहर का ट्रायल

बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खर्वे में चार महीनों से एक के बाद एक हो रही रहस्यमयी मौतों का आखिरकार पुलिस ने आज दोपहर खुलासा कर दिया है। पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाले इस मामले में गांव का ही दुकानदार सीरियल किलर निकला, जिसने छोटी-छोटी पुरानी रंजिश, प्रतिशोध, मानसिक कुंठा, चारित्रिक संदेह और टोना-टोटका जैसी धारणाओं के चलते अपने ही परिचित 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रामसहाय जायसवाल ने पहले एक कुत्ते पर जहर का परीक्षण किया। जब उसे सफलता मिली तो उसने अपने परिचित ग्रामीणों को एक-एक कर निशाना बनाना शुरू कर दिया। वह शराब में सुहागा (जहरीला पदार्थ) मिलाकर लोगों को पिलाता था, जिससे उनकी मौत हो जाती थी।

Qatar Gas Plant Blast: कतर के गैस प्लांट में भीषण विस्फोट, 12 भारतीयों समेत 13 की मौत; 66 घायल

खर्वे में फरवरी से मई 2026 के बीच लगातार आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में भय और संदेह का माहौल बन गया था। आखिरकार 6 जून 2026 को ग्रामीणों ने एसडीओपी कसडोल को आवेदन देकर गांव के ही रामसहाय जायसवाल पर संदेह जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सात मृतकों के शवों को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा गया, जबकि एक मृतक बुधराम जायसवाल का पहले ही दाह संस्कार हो चुका था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले लोगों के साथ बैठकर शराब पीता था और मौका देखकर शराब में जहर मिला देता था। हैरानी की बात यह है कि किसी को उस पर शक न हो, इसलिए वह खुद बीमार पड़े लोगों को अस्पताल ले जाने में मदद करता था और कई मामलों में उनके कफन-दफन और अंतिम संस्कार में भी शामिल होता था।

एक-एक कर बनाए इन 8 लोगों को शिकार

6 फरवरी: बद्री पटेल- गाली-गलौज और शराब को लेकर विवाद।

20 फरवरी: बुठालु साहू- समाज को गाली देने और चुनावी विवाद का बदला।

12 मार्च: छत्तु साहू- पत्नी पर बुरी नजर रखने के संदेह में हत्या।

20 मार्च: बुधराम जायसवाल- जमीन और सामाजिक रंजिश।

31 मार्च: विनोद कुमार साहू- लगातार अपमान और गाली-गलौज का बदला।

28 अप्रैल: गजानंद मांझी- आरोपी को संदेह था कि वह उस पर बैगा-गुनिया और टोना करता है।

29 अप्रैल: चैतुराम साहू- 50 हजार रुपए के कर्ज और ब्याज से छुटकारा पाने के लिए हत्या।

14 मई: महेतरू राम साहू- चुनावी रंजिश और ताने मारने की बात पर हत्या।

इसके अलावा आरोपी ने कार्तिक कुम्हार को भी जहर मिली शराब पिलाई थी, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

जर्सी मिलते ही छलक पड़े वैभव सूर्यवंशी के जज्बात, रघु के छुए पैर, BCCI ने शेयर किया VIDEO

पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और खुद को निर्दोष बताया। लेकिन तकनीकी साक्ष्यों, ग्रामीणों के बयान और लगातार पूछताछ के बाद वह टूट गया और एक-एक हत्या की पूरी कहानी कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी रामसहाय जायसवाल के खिलाफ 8 हत्या और 01 हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस जटिल और बहुचर्चित मामले का खुलासा पुलिस की सूझबूझ, धैर्य और वैज्ञानिक जांच के दम पर संभव हो सका।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026