Chhattisgarhछत्तीसगढ

छ.ग.श्रमजीव पत्रकार कल्याण संघ पंजीयन क्रमांक 411 में निर्विरोध निर्वाचन, पूर्व पदाधिकारियों की गतिविधियों पर गंभीर आरोप

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि पत्रकारों एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों और समस्याओं में निरंतर अग्रणी रहते हुए उचित सामूहिक निर्णय लेने वाले संगठन छ.ग. श्रमजीव पत्रकार कल्याण संघ (पंजीयन क्रमांक 411) की वर्तमान कार्यकारिणी का निर्वाचन बिलासपुर में सैकड़ों सदस्य पत्रकारों की उपस्थिति में अत्यंत सादगी एवं अनुशासित तरीके से संपन्न किया गया।

इस निर्वाचन में दुर्ग जिला निवासी एवं विभिन्न न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक समाचार पत्रों में पिछले लगभग 24 वर्षों से सतत सेवाएं दे रहे TV24 के ब्यूरो श्री सुबोध तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के दो पदों पर श्री महेश तिवारी एवं श्री कृष्णा सिंह (बाबा जी), उपाध्यक्ष पद पर **श्री राजेश मोदी एवं श्री अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर **श्री राधेश्याम कोरी, संगठन सचिव के रूप में **श्री अजय चक्रधारी, सचिव के रूप में **श्री अनिल आहूजा तथा संयुक्त सचिव के रूप में सुश्री प्रीति सरू का चयन संघ के पत्रकारों द्वारा किया गया।

समस्त पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन, चुनाव अधिकारी श्री विनोद सिंह ठाकुर एवं प्रदेश महासचिव श्री शशांक दुबे की उपस्थिति में दिनांक 22/02/2026 को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बिलासपुर में संपन्न हुआ। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री संतोष साहू, श्री नंदलाल मिश्रा, श्री उमेश वशिष्ठ, श्री ओमप्रकाश साहू, श्री गणेश केवट, श्री अनिल रात्रे, श्री संजीव पांडे, श्री नंदलाल यादव, श्री विवेकानंद पांडे, श्री बास्की ठाकुर, श्रीमती सीता टंडन सहित कुल 27 पदों पर टीम का गठन किया गया है। अगली प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की सूची श्रम आयुक्त कार्यालय, रायपुर में कार्यकारिणी द्वारा स्वयं एवं ई-फॉर्म के माध्यम से विधिवत जमा कर दी गई है।

वर्तमान में कुछ विघ्नसंतोषी तत्व, जो नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पदाधिकारी नहीं रह गए हैं तथा जिनका कोई विधिवत रिकॉर्ड श्रम आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध नहीं है, वे असंवैधानिक गतिविधियों में संलग्न हैं। प्रदेश महासचिव की अनुपस्थिति में बैठक लेकर प्रदेश कार्यसमिति को भंग कर तदर्थ समिति का गठन करना, जिसका उल्लेख संघ के बायलॉज में नहीं है, पूर्णतः असंवैधानिक है।

इसी प्रकार बी.डी. निजामी द्वारा अपने निजी स्वार्थ हेतु पत्रकार साथियों को भ्रमित कर असंवैधानिक बैठकों का आयोजन कर नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जो पूर्णतः असंवैधानिक है। इसकी सूचना श्रम आयुक्त कार्यालय को दी जा चुकी है।

आप सभी पत्रकार साथियों से विनम्र निवेदन है कि आप बुद्धिजीवी वर्ग से संबंधित हैं, अतः किसी भी बैठक या कार्रवाई में शामिल होने से पूर्व श्रमजीव पत्रकार कल्याण संघ के बायलॉज का अवलोकन अवश्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रक्रिया कितनी संवैधानिक एवं उचित है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव बी.डी. निजामी ने वर्ष 2012 से 2025 तक अधिकांश समय पद पर रहते हुए 2015 से 2025 तक श्रम आयुक्त कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए, न ही संघ के आय-व्यय की जानकारी अथवा ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही, वार्षिक विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया एवं मांगी गई जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई।

उनसे कार्यवाही रजिस्टर, बैंक पासबुक एवं आय-व्यय संबंधी जानकारी मांगने पर भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके अतिरिक्त, संघ के नियमों के विपरीत जाकर पदाधिकारियों की एकल नियुक्ति, निष्कासन, प्रताड़ना तथा अवैध धन वसूली जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए। सरगुजा थाने में श्री अजय चक्रधारी द्वारा उनके विरुद्ध शिकायत भी दर्ज कराई गई।

इन आरोपों की पुष्टि के पश्चात उन्हें पत्र जारी कर पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया, किंतु उन्होंने न तो कोई जवाब दिया और न ही बैठक में उपस्थित हुए। ऐसी स्थिति में, संघ एवं पत्रकार हित में दिनांक 11 जनवरी 2026 को बिलासपुर के रतनपुर में बैठक आयोजित कर उपस्थित पत्रकारों को स्थिति से अवगत कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। इसकी सूचना श्रम आयुक्त कार्यालय को प्रेषित की गई।

उनके द्वारा व्यावसायिक संघ अधिनियम, 1926 की धारा 28 तथा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक संघ नियम, 1961 के नियम 17 का उल्लंघन किया गया, जिससे संघ का अस्तित्व संकट में आ गया था। इसके अतिरिक्त, श्रम आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी नोटिस दिनांक 02/08/2023 एवं 26/09/2024 का भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

निष्कासन के पश्चात उन्होंने कुछ चुनिंदा पत्रकारों को पदाधिकारी बताकर असंवैधानिक तरीके से प्रदेश कार्यसमिति को भंग करने का प्रयास किया तथा 22/03/2026 को कवर्धा में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कराने की साजिश रची।

अतः आप सभी पत्रकार साथियों से पुनः निवेदन है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं असंवैधानिक गतिविधियों से सावधान रहें और संघ के नियमों का पालन करते हुए ही किसी भी प्रक्रिया में भाग लें।

इस संपूर्ण स्थिति से राज्य शासन को भी अवगत कराया जा रहा है। पत्रकारों का फर्जी संगठन खड़ा करने वाले तत्वों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

नोट
छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ (पंजीयन क्रमांक 411) के महासचिव शशांक दुबे द्वारा एक महत्वपूर्ण समाचार प्रकाशित किया गया है। संबंधित समाचार में विषय वस्तु जनहित एवं पत्रकारिता के दायित्वों के अनुरूप प्रस्तुत की गई है।

यदि इस समाचार के संबंध में किसी भी प्रकार की शंका, स्पष्टीकरण अथवा अतिरिक्त जानकारी अपेक्षित हो, तो कृपया सीधे महासचिव श्री शशांक दुबे से उनके संपर्क नंबर 7987913967 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह ईमेल आईडी छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ (पंजीयन क्रमांक 411) आधिकारिक ईमेल आईडी है। इस ईमेल आईडी से प्रकाशित समाचारों की पुष्टि हेतु संघ के अध्यक्ष अथवा महासचिव से उनके अधिकृत संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026