*हिन्दू नववर्ष पर सक्ती नगर में निकली भव्य शोभायात्रा*
शोभायात्रा की शुरुआत सक्ती नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर (थाना परिसर सक्ती) में महाआरती करने के साथ हुई।

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती हिन्दू नववर्ष के मौके पर 19 मार्च, गुरूवार को सक्ती नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस विशाल शोभायात्रा की शुरुआत सक्ती नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर (थाना परिसर सक्ती) में महाआरती करने के साथ हुई। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई इस महाआरती में मतंगीधाम से पधारे प्रेमा साईं जी महराज, अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव, प्रांत वापसी प्रमुख छत्तीसगढ़ श्रीमती अंजू गबेल सहित अतिथिगण भी शामिल हुए। महाआरती पश्चात विशाल शोभायात्रा की शुरुआत हुई जो कि सक्ती नगर की हृदय स्थल कहे जाने वाले अग्रसेन चौक से शुरू होकर आगे नवधा चौक, हटरी, बाजार चौक, दुल्हन साड़ी, हास्पिटल चौक सहित नगर के चौक चौराहों से गुजरते हुए सामुदायिक भवन सक्ती पहुंची। जहां पर स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम के पश्चात मतंगीधाम से पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमा साईं जी महराज का दिव्य दरबार भी लगाया गया। सामुदायिक भवन सक्ती परिसर में लगाए गए इस दिव्य दरबार में बहुत बड़ी तादाद में लोग पहुंचे हुए थे।
सामुदायिक भवन सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में मतंगीधाम से पहुंचे प्रेमा साईं जी महराज तथा अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव के अलावा सर संघचालक सुधीर , प्रांत प्रमुख धर्म जागरण राजकुमार चंद्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, छाया विधायक खरसिया महेश साहू, कलार समाज प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल उपस्थित रहे।इधर हिन्दू नववर्ष पर सक्ती शहर में निकाली गई शोभायात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बताते हुए कार्यक्रम की संयोजिका तथा प्रांत घर वापसी प्रमुख सनातन सेविका श्रीमती अंजू गबेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने सबके सहयोग व मार्गदर्शन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्रीमती गबेल ने विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रदेश छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित कराने के लिए उनका आभार प्रकट किया और विश्वास व्यक्त किया कि इस विधेयक के पारित होने से अवैध धर्मान्तरण पर रोक लगेगी और सनातन बचेगा और मजबूत भी बनेगा।
*देवांगन युवा संगठन सक्ती के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों को पिलाया शरबत*
इधर सक्ती नगर में हिन्दू नववर्ष पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा में शामिल भक्त जनों को सक्ती नगर के देवांगन युवा संगठन सक्ती के सदस्यों ने शरबत पिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इन पलों में देवांगन युवा संगठन सक्ती के केशव, डोमेन, सोनू, देवेंद्र, लोकेंद्र,सतीश, गोविंद, राम संजीवन, योगेश,मितेश,सोमू, युवराज, मानस, दिपांशु, लोचन, फणेंद्र, लक्ष्मण, धनसाय सहित देवांगन युवा संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।





