Chhattisgarhछत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में अफीम पर शिकंजा: दुर्ग-बलरामपुर के बाद रायगढ़ में अवैध खेती का खुलासा

रायगढ़ : जिले में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ में अफीम उगाई जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झारखंड के एक व्यक्ति के जरिए यह खेती कराई जा रही थी।
विकास नगर साईं मंदिर में साईं सेवा समिति द्वारा भोग भंडारे का किया गया आयोजन
पुलिस ने 1 आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है। वह झारखंड का ही रहने वाला है। बता दें कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों में अफीम की खेती पकड़ाने का यह चौथा मामला है।
Iran vs USA: क्या ईरान ने गिराया F-35 जेट? वायरल वीडियो पर अमेरिका ने दिया बड़ा जवाब
इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में अफीम की खेती पकड़ाई थी। 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में अफीम का खेत मिला था।




