ब्रेकिंग कोरबा कुसमुंडा फोर लेन सड़क निर्माण और ओवर ब्रिज निर्माण में देरी, 24 मार्च को होगा चक्काजाम..
सतपाल सिंह
ब्रेकिंग कोरबा कुसमुंडा फोर लेन सड़क निर्माण और ओवर ब्रिज निर्माण में देरी, 24 मार्च को होगा चक्काजाम..
कोरबा – जिले के इमली छापर चौक में 24 मार्च 2026 को वृहत रूप से चक्काजाम किया जाएगा। इसकी जानकारी कोरबा नगर निगम की वार्ड 63 की पार्षद गीता गभेल ने दी है। उन्होंने आंदोलन को लेकर कोरबा कलेक्टर,एसपी से लिखित में ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दें बीते लगभग 6 वर्षों से कोरबा कुसमुंडा फोर लेन निर्माण का कार्य शुरू हुआ है, जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है, वहीं इमली छापर चौक में बनने वाला ओवर ब्रिज का काम भी एक वर्ष से बंद पड़ा हुआ है। दोनों ही कार्यों के बंद होने से इमली छापर चौक से लेकर कुचेना मोड तक भारी जाम लग रहा है, बीते बारिश के मौसम में भी यहां आवाजाही में लोगों को बड़ी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार यहां अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शुरू कर आम लोगों को राहत दिलाने कई बार आवेदन निवेदन किया जा चुका है बावजूद इसके इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है,ऐसे में आम लोगों को हर दिन हो रही असुविधा को देखते हुए कांग्रेसी पार्षद ने आगामी 24 मार्च 2026 को इमली छापर चौक में अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन की घोषणा की। उनका कहना है कि यह आंदोलन अनवरत चलेगी जब तक यहां कार्य शुरू नहीं हो जाता, क्योंकि आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा, काम शुरू करना ही होगा। इसी उद्देश्य से हम सभी क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में यह आंदोलन करेंगे।





