FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई – 26 राइस मिलर ब्लैकलिस्ट, खाद्य मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

CG Vidhansabha Budget Session 2026: कोरबा जिले में अमानक चावल खरीदी का मामला सोमवार को विधानसभा में गूंजा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने स्वीकार किया कि अमानक चावल की खरीदी हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इस प्रकरण में जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) प्रमोद जांगड़े सहित दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 26 राइस मिलों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने मामला उठाया। मंत्री ने बताया कि कोरबा जिले के नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में बालोद, बेमेतरा और जशपुर के कर्मचारियों की आईडी का उपयोग कर चावल उठाव किया गया था। जांच में पाया गया कि खरीदे गए चावल में से 8,153 क्विंटल चावल वितरण योग्य नहीं था, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 34 लाख रुपये है।

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, CISF में डेपुटेशन की मिली जिम्मेदारी

मंत्री ने बताया कि चावल की गुणवत्ता का नियमानुसार परीक्षण नहीं करने पर डीएमओ प्रमोद जांगड़े और दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और मामले की जांच जारी है। विपक्ष ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जांच दल के सदस्य लग्जरी होटल में ठहरे और कोसा कपड़ा लेकर लौट गए। उन्होंने जांच दल की भी जांच कराने की मांग की और कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे। पूरक सवालों के जवाब में मंत्री ने बताया कि मामले में राइस मिलरों की भी संलिप्तता सामने आई है। कोरबा के 12 और कटघोरा के 14 राइस मिलरों को नोटिस जारी किया गया है।

Israel US Iran War Updates : इजरायल ने तेहरान में किया भीषण हमला, ईरान ने भी खाड़ी देशों को बनाया निशाना

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सवाल पर मंत्री ने कहा कि दोषी राइस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह गरीबों से जुड़ा मामला है और उन्हें घटिया चावल दिया जा रहा है, इसलिए प्रकरण को पुलिस को सौंपा जाना चाहिए। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026