FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

अग्रवाल महिला समिति अकलतरा ने धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव

जांजगीर चाम्पा : अग्रवाल महिला समिति अकलतरा द्वारा पारंपरिक गणगौर पर्व बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम में अग्रवाल सेवा समिति का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा।

BCCI Naman Awards 2026 में चमके Shubman Gill और Smriti Mandhana, दोनों बने बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, देखें पूरी विनर्स लिस्ट

समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया ने बताया कि गणगौर महिलाओं की आस्था, सौभाग्य और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, मेल-मिलाप और संस्कारों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए आकर्षक गेम्स, मनोरंजक गतिविधियों एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रैंड हाउजी रहा, जिसमें ₹11,000 का उपहार पुरस्कार रखा गया था, जिसने सभी में विशेष उत्साह भर दिया। इसके अलावा न्यू जनरेशन, बिलासपुर की ओर से भी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष रीना केडिया, उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव अंजू अग्रवाल, सह-सचिव किरण तुलस्यान, कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष वर्षा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

टोल जांच में बड़ा खुलासा: ट्रकों से स्पंज आयरन चोरी कर फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों का अवैध मिनरल कारोबार, तीन आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा बिलासपुर से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उमा छापरिया, अर्चना केडिया, मधु बगड़िया, मानसी केडिया, अग्रवाल महिला समिति की संस्थापक अध्यक्ष मिनी केडिया, संरक्षक संतोष अग्रवाल, सुनीता गोयल सहित सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह आयोजन अत्यंत सफल, यादगार और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026