LORMI News : नवागांव दयाली में लगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को राहत

लोरमी। लोरमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव दयाली में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू के प्रयासों से संभव हो पाया है। वर्षों से चली आ रही मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।ग्राम पंचायत की सरपंच प्रेमलता पीताम्बर बर्मन, उपसरपंच ताम्रध्वज यादव सहित ग्रामवासी नीलम धुव, छेदी लहरे, नेहरू पात्रे, उमेश पाटले, जग्गू धुरु, ललित वैष्णव, गजेंद्र प्रधान, लोमश यादव, प्रहलाद यादव, दलवीर मरावी तथा अन्य ग्रामीणों ने सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।





