CG Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 143 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी
सक्ति जिले में पुलिस विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निरीक्षक से लेकर एएसआई तक 143 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

CG Police Transfer News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। Chhattisgarh Police के तहत सक्ती जिले में पुलिस अधीक्षक ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 143 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस सूची में एक निरीक्षक, चार उप निरीक्षक और दस सहायक उप निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
तेज रफ्तार का कहर: छत्तीसगढ़ में बस पलटी, 6 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
पुलिसिंग में कसावट के लिए लिया गया फैसला
जारी आदेश के अनुसार जिले में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण से विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश के तहत साइबर सेल में भी बदलाव किया गया है। सायबर सेल के प्रभारी अमित सिंह को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह चंद्रप्रकाश कंवर को नया प्रभारी बनाया गया है, जो पहले डभरा थाना में उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे।
CG Crime : चंडी मंदिर में बदमाशों का हमला, पुजारी के साथ मारपीट से मचा हड़कंप
कई थानों में बदले जाएंगे कार्यभार
पुलिस विभाग के अनुसार तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नए पदस्थापना स्थल पर जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।






