Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में आज बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। खासकर बस्तर और सुकमा जिले में 20 अक्टूबर को मौसम का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, 21 से 25 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

वार्ड क्रमांक 62, सर्वमंगला नगर में भव्य गरबा महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न..

अगले दिनों में गिरेगा रात का तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में कमी आने से सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। हालांकि, फिलहाल दिन के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

रायपुर में सामान्य से ज्यादा गर्मी

राजधानी रायपुर में अभी गर्मी का असर बना हुआ है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। लालपुर मौसम केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

वहीं, रायपुर में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। इससे स्पष्ट है कि राजधानी में दिन के साथ रात के तापमान में भी फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है।

अंबिकापुर में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री और दुर्ग में 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट होने से प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का एहसास बढ़ सकता है।

सिरदर्द के साथ चक्कर आना किस बीमारी का संकेत? जानें कारण और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तरी तमिलनाडु तट के पास ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इससे संबंधित द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।

हालांकि, इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश होने के संकेत नहीं हैं। फिलहाल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने तथा रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026