FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Jungle Safari Closed : पर्यटकों के लिए जरूरी खबर – होली के चलते 3–5 मार्च तक नहीं खुलेगी नवा रायपुर जंगल सफारी

होली पर्व को देखते हुए 3 से 5 मार्च तक पूरी तरह बंद रहेगी जंगल सफारी, पर्यटकों की एंट्री और सभी गतिविधियां रहेंगी स्थगित

Jungle Safari Closed : होली की छुट्टियों में घूमने की तैयारी कर रहे पर्यटकों के लिए अहम सूचना है। नवा रायपुर स्थित एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित जंगल सफारी को 3 मार्च से 5 मार्च 2026 तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस अवधि में किसी भी पर्यटक को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सफारी प्रबंधन के प्रस्ताव पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन अरुण कुमार पांडे ने बंदी की अनुमति प्रदान की है। आदेश के अनुसार, तीन दिनों तक परिसर में सभी गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

छत्तीसगढ़ में होनहार कलाकारों के लिए छात्रवृत्ति योजना, संस्कृति विभाग ने मांगे आवेदन

यह जंगल सफारी नवा रायपुर में स्थित है और इसे एशिया की सबसे बड़ी मानव-निर्मित सफारी के रूप में जाना जाता है। हर वर्ष होली के दौरान यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। प्रबंधन के मुताबिक, त्योहार के समय भीड़भाड़ और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों के कारण सुरक्षा जोखिम उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा इसी अवधि में वार्षिक मेंटेनेंस कार्य भी किया जाना है, जिसके चलते सफारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

जेलों में मोबाइल नेटवर्क पर पूरी तरह लगेगी लगाम: प्रदेश के सभी कारागारों में 2G जैमर होंगे अपग्रेड, नई तकनीक से सिग्नल होंगे पूरी तरह ब्लॉक

अधिकारियों का कहना है कि बंदी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, संरचनात्मक रखरखाव और अन्य तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिल सके। सफारी प्रबंधन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे 3 से 5 मार्च के बीच भ्रमण की योजना न बनाएं और वैकल्पिक तिथियों का चयन करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद जंगल सफारी नियमित समय पर पुनः खोल दी जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026