लायंस क्लब शिक्षण समिति ने सेवानिवृत्त विरेन्द्र वर्मा को सम्मान के साथ विदाई दी

चांपा : लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश हायर सेकेण्ड्री स्कूल चांपा में कार्यरत श्री विरेन्द्र वर्मा 33 साल सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। पूरे जीवन में शिक्षक / ग्रंथपाल के रूप में बच्चों में ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर उन्हें लायंस क्लब शिक्षण समिति कमेटी एवं स्कूल स्टॉफ ने विदाई दी। लायंस इंग्लिश हायर सेकेण्ड्री स्कूल में 33 साल सेवा देने के बाद 28 फरवरी को वरिष्ठ शिक्षक / ग्रंथपाल विरेन्द्र कुमार वर्मा सेवा निवृत्त हो गए। सहज स्वभाव के वरिष्ठ शिक्षक / ग्रंथपाल की सेवा निवृत्ती पर मैनेजमेंट एवं स्टॉफ ने विदाई देते हुए कहा कि शिक्षक ही जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है, जिससे बच्चे अपने जीवन और कैरियर को सही दिशा में अग्रसर करते है। लायंस क्लब शिक्षण समिति द्वारा श्री विरेन्द्र वर्मा को ग्रेज्यूटी की चेक, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य श्रीमती अजिता वी. के. अपने पुराने अनुभवों को यादकर उनके सेवानिवृत्त होने पर स्वस्थ दीर्घायू जीवन की कामना की।
श्री विरेन्द्र वर्मा ने कहा कि वे जीवन के अगले पड़ाव में भी गुरू-शिष्य परंपरा के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने लायंस क्लब शिक्षण समिति व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन, अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी, क्लब सचिव लायन राजेश अग्रवाल, स्कूल सचिव सी.ए. लायन सुरेश अग्रवाल, प्राचार्य श्रीमती अजिता वी. के. एवं समस्त लायंस स्कूल स्टॉफ मौजूद रहे।






