*कृषक उन्नति योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से सक्ती जिले के किसानों के खातों में 346.59 करोड़ रूपए की राशि का किया अंतरण*
जिले के 88307 किसानों के खाते में आदान सहायता राशि का किया गया वितरण*


सक्ती, 28 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर जिले से वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर कृषक उन्नति योजना अंतर्गत सक्ती जिले के किसानों के खाते में 346.59 करोड़ रूपए की राशि का सीधा अंतरण किया। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा आज जिले के 88307 किसानों के खाते में आदान सहायता राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम मे विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किसानों को बोनस राशि प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर के कार्यालय जनपद पंचायत सभागार में विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो व किसानों की उपस्थित किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025 26 में बेचे गए धान का किसानों के खातों में अंतर की राशि अंतरित होने से जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने संबोधित करते हुए सर्वप्रथम जिले के सभी किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि प्राप्त होने की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत ही गर्व का दिन है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस योजना से जिले के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों द्वारा जिले के किसानों को खेती किसानी की सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर आगामी कुछ दिनों में नहर के माध्यम से पानी दिलाया जाएगा। जिससे जिले के किसानों को खेती किसानी में सुविधा होगी। सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि आप सभी किसान कृषि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। उन्होंने किसानों को बताया कि कम पानी के साथ भी किसान दलहन, तिलहन जैसी अन्य फसल भी ले सकते है। सांसद ने सभी किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों से सतत संपर्क में रहते हुए विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने प्रेरित किया। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दौपदी कीर्तन चंद्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानो की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। जिससे जिले के किसान भी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने सभी किसानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसी प्रकार अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिले के सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाए दी गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, पूर्व मंत्री श्री मेघा राम साहू, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, श्री आयुष शर्मा, राजा धर्मेंद्र सिंह, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप संचालक कृषि विभाग श्री तरुण प्रधान सहित अन्य विभिन्न जनप्रतिनिधि विभिन्न संबंधित अधिकारी कर्मचारी और बडी संख्या में जिले के किसान उपस्थित थे।






