कोरबा में CBI की बड़ी कार्रवाई, SECL के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

कोरबा : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने SECL कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क मनोहर लाल कौशिक पर एक खदान कर्मी से 5 लाख रुपए पीएफ निकालने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, SECL कुसमुंडा में कार्यरत खदान कर्मी अपना पीएफ का पैसा निकालना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए सीएमपीएफ विभाग के क्लर्क मनोहर लाल कौशिक से संपर्क किया।
CG News: सड़क किनारे पड़े 2 रहस्यमयी बॉक्स ने मचाई सनसनी, खोलते ही लोगों के उड़े होश…
आरोप है कि क्लर्क ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए कई बार चक्कर लगवाए और काम के बदले रिश्वत की मांग की। क्लर्क की हरकतों से परेशान होकर खदान कर्मी ने भिलाई स्थित सीबीआई टीम से शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई ने एक टीम गठित कर कुसमुंडा भेजी।
कोरबा में देर रात बवाल: मामूली विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला
रविवार सुबह भिलाई से पहुंची सीबीआई टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। रविवार को कार्यालय बंद था, क्लर्क ने खदान कर्मी को किसी दूसरे स्थान पर बुलाया था। जैसे ही क्लर्क मनोहर लाल कौशिक ने रिश्वत की रकम ली, सीबीआई टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।






