ICC Ranking Update: बुमराह की टॉप-10 में दमदार एंट्री, अफ्रीकी गेंदबाज ने 21 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर चौंकाया

ICC Ranking Update: T20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बीच ICC की ओर से ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है, जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कई गेंदबाजों ने T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन के दम पर लंबी छलांग लगाई है, जबकि भारतीय स्पिनर ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। कुल मिलाकर इस ताजा ICC रैंकिंग ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
Japan AI robot monk Buddharoid: अब रोबोट सिखाएगा अध्यात्म! जापान ने बनाया AI संत ‘Buddharoid’
कॉर्बिन बॉश सीधा टॉप-3 में पहुंचे
ICC T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब भी शीर्ष पर काबिज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ महंगे साबित होने के बावजूद उनकी नंबर-1 कुर्सी बची रही। वरुण के 790 रेटिंग पॉइंट हैं। हालांकि, सबसे लंबी छलांग साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने लगाई है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के खिलाफ तीन विकेट झटके और फिर सुपर-8 मैच में भारत के खिलाफ महज 12 रन देकर 2 शिकार किए। इसके चलते उन्होंने 21 पायदान की उछाल मारते हुए सीधे तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। इससे वरुण चक्रवर्ती और दूसरे स्थान पर काबिज राशिद खान की कुर्सी पर खतरा पैदा हो गया है।
CG – राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा नहीं करने पर CMO पर गिरी गाज, राज्य सरकार ने किया निलंबित
मैथ्यू फोर्ड ने लगाई 23 पायदान की छलांग
इंग्लैंड के आदिल रशीद चौथे स्थान पर कायम हैं। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 2 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 5वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। एडम जम्पा 2 स्थान की छलांग लगाते हुए छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड ने भी कमाल किया है। उन्होंने 23 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और सीधा 7वें पायदान पर कब्जा कर लिया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टॉप-10 में दमदार एंट्री की। बुमराह सात पायदान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे-जैसे नॉकआउट स्टेज की तरफ बढ़ रहा है, उसका सीधा असर ICC रैंकिंग पर पड़ रहा है। सुपर-8 के बाकी मुकाबलों के साथ यह उतार-चढ़ाव और तेज हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों के बाद किस खिलाड़ी की किस्मत चमकती है और कौन टॉप पर अपनी पकड़ मजबूत रखता है।





