छत्तीसगढ़ सरकार ने दिखाई सख्ती, धान उठाव में सुस्ती के कारण मार्कफेड के DMO किशोर चंद्रा हटाए गए
धान उठाव में गंभीर देरी, खरीदी केंद्रों में छह गुना अधिक धान जमा होने से जाम की स्थिति

-
50.66 लाख क्विंटल में से केवल 29 लाख क्विंटल का ही उठाव।
-
बफर लिमिट से 6 गुना ज्यादा धान जमा।
-
धीमी उठाव गति पर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए।
गरियाबंद : जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान का उठाव बेहद धीमी गति से होने पर शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कुल 50.66 लाख क्विंटल धान में से अब तक केवल 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो सका है। खरीदी केंद्रों में तय बफर लिमिट से छह गुना ज्यादा धान जमा होने के कारण केंद्रों में जाम की स्थिति बनी हुई थी।
Chhattisgarh – 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
धान उठाव में देरी और केंद्रों में जमा अधिक मात्रा को लेकर समिति ने बार-बार पत्राचार कर अधिकारियों को चेताया। इस कार्रवाई के बाद कलेक्टर की नाराजगी भरे पत्र के बाद 18 फरवरी की देर रात आदेश जारी कर मार्कफेड DMO किशोर चंद्रा को पद से हटाकर कबीरधाम भेज दिया गया।
Bilaspur Gunpoint Loot Case: सराफा कारोबारी से लूटपाट, 4 संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस आज शाम करेगी खुलासा






