Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में ‘बीयर बम’ का भंडाफोड़: भारी मात्रा में IED और विस्फोटक बरामद, अवैध स्मारक ध्वस्त

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला बेस एरिया में दो IED बरामद, बीयर बोतल और BGL में प्लांट किए गए थे विस्फोटक

बीजापुर : जिले में माओवादी संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन के दौरान आईईडी, विस्फोटक सामग्री तथा माओवादियों के अवैध स्मारकों को बरामद कर ध्वस्त किया गया। थाना उसूर क्षेत्र अंतर्गत केरिपु 229वीं वाहिनी की टीम ने ताड़पाला बेस एरिया में सघन सर्चिंग के दौरान बेस के दक्षिण दिशा की ओर नाले के पास लगाए गए दो आईईडी बरामद किए। इनमें से एक आईईडी बियर बोतल में तथा एक बीजीएल में प्लांट किया गया था।

Balrampur SDM Assault Case: ग्रामीणों से मारपीट पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, SDM सहित 4 पर FIR दर्ज

ये सामान हुए बरामद

आगे की तलाशी के दौरान जमीन के भीतर डंप कर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं अन्य माओवादी सामान भी सुरक्षा बलों ने बरामद किया। बरामद सामानों में 40 नग बीजीएल, 35 नग बीजीएल राउंड, 90 नग बैटरी, सात नग डायरेक्शनल आईईडी निर्माण हेतु लोहे की पाइप, कच्चा ग्रेनेड बनाने की सामग्री, लोहे की प्लेट एवं लेथ मशीन के पार्ट्स, आयरन कटर ब्लेड, प्लास्टिक ड्रम, स्टील ट्रंक, वाटर पंप, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, मैगजीन पाउच एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।

प्यार पर बवाल! प्रेमिका से मिलने आया युवक आग के हवाले, भाई ने पेट्रोल डालकर की हत्या की कोशिश

इसी क्रम में केरिपु 22वीं एवं 214वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने थाना भोपालपटनम क्षेत्र अंतर्गत कोंडापड़गु इलाके में एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग अभियान के दौरान जमीन में प्लांट किए गए चार बियर बोतल आईईडी बरामद किए। बरामद सभी आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त थाना उसूर क्षेत्र में केरिपु 229/ई द्वारा कमलापुर के जंगलों में तथा केरिपु 222 द्वारा थाना गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली में निर्मित अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया। जिले में माओवादी संगठन के विरुद्ध सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026