Durg Gangrape Case: सांसद के पीए ने किया सरेंडर, फरार दोनों आरोपी कोर्ट में हाजिर
दुर्ग गैंगरेप मामले में सभी छह आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में, फरार सांसद के पूर्व PA और अन्य आरोपी ने किया अदालत में आत्मसमर्पण

Durg Gangrape Case: दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के चर्चित मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों ने 13 फरवरी को अदालत पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से एक आरोपी बी.एन. पांडेय बताया जा रहा है, जो दुर्ग सांसद का पूर्व निजी सहायक (PA) रह चुका है। दूसरा आरोपी संजय पंडित है, जिस पर होटल और रेस्ट हाउस प्रबंधन से जुड़े आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब सभी छह आरोपी गिरफ्त में हैं।
अबूझमाड़ में नक्सली साजिश फेल, ओएंगर जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी बी.एन. पांडेय ने उसे लोक निर्माण विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की थी। इसी दौरान उसने व्हाट्सऐप के जरिए उससे आपत्तिजनक वीडियो मंगवाए।पीड़िता का आरोप है कि इन वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया और करीब आठ वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
CG NEWS : जनता की राय से तय होंगी बिजली दरें, विद्युत नियामक आयोग करेगा क्षेत्रीय जनसुनवाई
दूसरे आरोपी संजय पंडित पर आरोप है कि उसने नौकरी से निकालने का डर दिखाकर पीड़िता का शोषण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। बाकी दो आरोपी फरार थे और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई और बढ़ते दबाव के चलते दोनों आरोपियों ने अंततः अदालत में सरेंडर कर दिया।





