Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG School Farewell Party New Rules: छत्तीसगढ़ में फेयरवेल पार्टी पर सख्ती! स्कूल की अनुमति के बिना आयोजन पर रोक, आयोग ने जारी की नई गाइडलाइन

बिना पूर्व सूचना कोई आयोजन नहीं—आयोग ने कलेक्टरों व शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, जोखिम भरे स्टंट्स पर पूरी तरह सख्ती का आदेश

  • फेयरवेल व स्कूल आयोजनों में जोखिम भरे स्टंट पर सख्त रोक

  • स्टूडेंट इवेंट से पहले स्कूल प्रबंधन को पूर्व सूचना अनिवार्य

  • आयोग ने DEO, कलेक्टर व लोक शिक्षण संचालनालय को कड़े निर्देश सुझाए

CG School Farewell Party New Rules: स्कूलों में फेयरवेल पार्टी और दूसरे आयोजनों में स्टूडेंट्स के जोखिम भरे स्टंस पर रोक लगाने को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बालक अधिकार संरक्षण आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने लोक शिक्षण संचालनालय, सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी करने की अनुशंसा की है। आयोग ने कहा है कि यदि फेयरवेल पार्टी या अन्य आयोजन बच्चों की ओर से किए जा रहे हों, तो इसकी पूर्व सूचना शाला प्रबंधन को देना अनिवार्य हो।

Income Tax Raid in CG: कोयला व्यापारी के ठिकानों पर IT की रेड, SIR सर्वे टीम बनकर पहुंचे अधिकारी

साथ ही ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल तय किया जाए और समारोह शिक्षकों की निगरानी में गरिमामय तरीके से हो और शाला प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि किसी भी प्रकार के जोखिम भरे स्टंट न हों। आयोग ने कहा है कि किशोरावस्था में रोमांच और साहसिक कार्यों के प्रति झुकाव स्वाभाविक है, लेकिन इससे बच्चों के जीवन को खतरा नहीं पहुंचना चाहिए। यदि समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो ऐसे कृत्य भविष्य में एक गलत परंपरा का रूप ले सकते हैं।

Delhi Red Fort Blast: लाल किले हमले का पर्दाफाश, UN रिपोर्ट में सामने आया जैश का हाथ, पाकिस्तान के दावे झूठे साबित

लापरवाही पर नोटिस और जवाबदेही

आयोग ने कहा है कि यदि ऐसे कृत्य सामने आते हैं, तो संबंधित शाला प्रमुख को नोटिस जारी कर कारण पूछा जाए और भविष्य के लिए सचेत किया जाए। अन्य अवसरों पर भी ऐसे आयोजनों को होने से रोकना शाला प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। साथ ही ऐसी घटनाएं सामने आने पर उचित पुलिस पदाधिकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को समझाइश देने के लिए कहा है। आयोग ने अधिकारियों से कहा है कि इन अनुशंसाओं पर की गई कार्रवाई की लिखित जानकारी 20 फरवरी 2026 तक आयोग को उपलब्ध कराई जाए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026