Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raigarh Factory Blast Update: रायगढ़ में टायर गलाने के दौरान भीषण ब्लास्ट! मंगल कार्बन प्लांट में झुलसे 2 और मजदूरों की दर्दनाक मौत

रायगढ़: मंगल कार्बन प्लांट विस्फोट में दो की मौत, मासूम बच्ची समेत अब तक तीन की मौत दर्ज

  • रायगढ़ के मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट में अब तक 3 की मौत, 8 घायल।

  • 6 फरवरी को टायर गलाने के दौरान विस्फोट, खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर में घटना।

  • मृतकों में 9 माह की बच्ची और दो वयस्क शामिल।

Raigarh Factory Blast Update: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले दिनों मंगल कार्बन प्लांट में हुए ब्लास्ट में झुलसे दो लोगों की आज सुबह मौत हो गई। इस घटना में दो दिन पहले ही एक 9 माह के मासूम की मौत हो गई थी।रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानीपाथर में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में 6 फरवरी की सुबह 9 बजे के टायर गलाने के दौरान हुए विस्फोट में एक मासूम बच्ची समेत 8 लोग झुलसे थे।

तहसीलदार शेखर पटेल के समर्थन में उतरा कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, हटाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

घायलों को रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 7 लोगों को राजधानी रायपुर के कल्दा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां 9 फरवरी की शाम 4 बजे 9 माह के मासूम बच्ची भूमि खडिया की मौत हो गई थी। वहीं, आज सुबह इस घटना में झुलसे दो और लोगों इंदीवर 19 साल और शिव खड़िया 27 साल की भी मौत हो गई है। अभी भी 4 लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है।

T20 World Cup 2026 Points Table: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की धाक, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड भी टॉप पर; ये है बाकी टीमों का हाल

इन घायलों का चल रहा इलाज

  • साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
  • उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) 30-40 प्रतिशत झुलसे
  • कौशल (25 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
  • प्रिया (32 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026