ChhattisgarhKorba

कुसमुंडा बायपास मार्ग पर भारी वाहन चलाने की तैयारी, रातों रात बन रहे पुल,पुलिया और सड़क..

सतपाल सिंह

कुसमुंडा बायपास मार्ग पर भारी वाहन चलाने की तैयारी, रातों रात बन रहे पुल,पुलिया और सड़क..

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में आम लोग, आवाजाही के लिए आज भी जद्दोजहद कर रहे हैं, एक ओर जहां बीते ५ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी, फोर लेन का कार्य अधूरा है, वहीं इमली छापर चौक भी अधूरे ओवर ब्रिज की वजह से अव्यवस्थित है। आदर्श नगर और थाना चौक की ओर से विकास नगर होते हुए कोरबा अथवा बांकी मोगरा की जाने के लिए, एक मात्र मुख्य मार्ग इमली छापर चौक ही है, जिसमें कोयला लोड भारी वाहन की बड़ी आवाजाही रहती है। यहां बना रेल्वे फाटक भी कुछ मिनटों के लिए खुल कर घंटों बंद ही रहता है। ऐसे में खदान, ऑफिस, ड्यूटी, स्कूल, अस्पताल, रेल्वे स्टेशन, बैंक, दुकान, मार्केट, थाना इत्यादि रोजमर्रा की काम में आने जाने वाले हजारों लोग कुचेना मोड से लक्ष्मण नाला, बायपास मार्ग पर आवाजाही करते हैं। यहां भी आवागमन का भारी दबाव रहता है। लगभग एक किलोमीटर के इस मार्ग पर कई अंधे मोड और सकरे पुल हैं, जिस वजह से आए दिन छोटे बड़े हादसे होते ही रहते है। अब इस मार्ग पर बड़े भारी वाहनों के चलाने की खबर सामने आ रही है, जिसके लिए लक्ष्मण नाला में रात के अंधेरे में गुप चुप तरीके से पुल, पुलिया और सड़क भी बनाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर यह कार्य पूर्ण हो चुका है। दरअसल शांति नगर के पीछे गेवरा, दीपका और सुराकछार रेल लाइन के ठीक मध्य खाली पड़े भू भाग में कोल वाशरी बनाने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। जहां पर बड़े पैमाने में कोयला डंप किया जाएगा। ये कोयला कुसमुंडा अथवा गेवरा खदान से लाया जायेगा। ऐसे में यहां कोयला पहुंचाने के लिए बायपास मार्ग ही एक मात्र मार्ग है,जिसमें भारी वाहन चलाए जाएंगे। यह मार्ग लक्ष्मण नाला से ही होकर गुजरेगा। जानकर बताते है कि निजी कंपनी द्वारा कई वर्ष पूर्व ही इस पर कार्य शुरू कर दिया गया था, परंतु राजनीतिक उठा पटक की वजह से कार्य आगे नहीं बढ़ रहा था, परंतु जिस तरह से एक बार फिर काम शुरू हुआ है,निश्चित रूप से आम लोगों को बड़ी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भारी वाहनों के चलने से हर समय बड़े हादसे का भय बना रहेगा। कूचेना बायपास मार्ग में भारी वाहन चलने की खबर मात्र से आमजनों में चिंता के साथ साथ आक्रोश भी है। शासन प्रशासन को चाहिए कि आम लोगों के लिए बने बायपास मार्ग की उपयोगिता आम लोगों के लिए ही सुनिश्चित हो, यदि मुख्य मार्ग की तरह यहां भी भारी वाहन चलेंगे तो आम लोगों की परेशानियां और बढ़ेगी, दुर्घटनाएं और होंगी। इसलिए सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य होने चाहिए। सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की ग्राउंड रिपोर्ट। लिंक पर जाकर देखें वीडियो ..https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=WpIzWALfXVEpMp3L

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026