Chhattisgarhछत्तीसगढ

युवा शक्ति को मिलेगी नई दिशा: कटघोरा के अमन गोयल बने अध्यक्ष, आयुष अग्रवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

कटघोरा। महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों, आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा इकाई के संगठनात्मक विस्तार के तहत कटघोरा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। युवा संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं समाजसेवा के क्षेत्र में प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अमन गोयल को अध्यक्ष एवं आयुष अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया है।

Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, UPI और ATM पर क्या होगा असर?

दोनों युवा पदाधिकारियों की नियुक्ति से कटघोरा के अग्रवाल समाज एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अमन गोयल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आयुष अग्रवाल को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

युवा शक्ति को संगठित कर समाजसेवा को देंगे नई दिशा

नवनियुक्त अध्यक्ष अमन गोयल ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाजसेवा का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए युवाओं को एकजुट कर सामाजिक, रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

वहीं नवनियुक्त महामंत्री आयुष अग्रवाल ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समाजहित के कार्यों, युवा नेतृत्व विकास एवं सामाजिक एकता को प्राथमिकता देते हुए संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं समस्त अग्रबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन के उद्देश्यों एवं महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

अमन गोयल एवं आयुष अग्रवाल की नियुक्ति की घोषणा के पश्चात कटघोरा क्षेत्र के अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि नई युवा टीम के नेतृत्व में कटघोरा में अग्र समाज की सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026