CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी! दो दिन में तापमान 3 डिग्री तक चढ़ने की संभावना, नया पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय
छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम जारी, दो दिन बाद न्यूनतम तापमान बढ़ेगा; अगले 7 दिन तापमान स्थिर, नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है

-
छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क, दो दिन बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान।
-
बारिश की संभावना नहीं, सुबह-रात में हल्की ठंड जारी।
-
नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. इस दौरान बारिश होने के आसार नहीं है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस होने लगी है. अगले 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई मुख्य बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.
CG News : फर्जी अंकसूची से शिक्षक नियुक्त, RTI में खुला खेल – CIB ने शुरू की जांच
मौसम सारांश
प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल कोई सिनोप्टिक सिस्टम सक्रीय नहीं है. अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
कोरबा – अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे जब्त
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज सुबह के वक्त धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.





