Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

अमित शाह का 2 महीने में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सलवाद पर केंद्र सरकार की रणनीति पर अहम बैठकें होंगी

  • अमित शाह रायपुर पहुंचे, CM ने किया स्वागत।

  • 2 महीने में दूसरा दौरा, 3 दिन रहेंगे।

  • नक्सल रणनीति पर बैठकें।

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच चुके है। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। बता दें कि शाह का 2 महीने में यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। अमित शाह आज (7 फरवरी) से 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर केंद्र सरकार की रणनीति से जुड़े अहम दौर की शुरुआत हो रही है।

Kavasi Lakhma: कवासी लखमा जमानत के बाद उड़ीसा के मलकानगिरी में रहेंगे, छत्तीसगढ़ बजट सत्र में उनकी उपस्थिति अनिश्चित

अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन अब नजदीक आ चुकी है। इस समयसीमा का ऐलान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रही है।

’’ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के विद्यार्थियों का ’राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026, जयपुर (राजस्थान) में खो-खो अंडर-14 में शानदार प्रदर्शन’

इस डेडलाइन में अब करीब 52 दिन का ही समय बाकी है। अमित शाह बस्तर में पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इससे पहले वे 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित 60वें DGP-IGP सम्मेलन में पहुंचे थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026