Chhattisgarhछत्तीसगढ

Raigarh Carbon Plant Blast : मंगल कार्बन प्लांट सील, ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई

औद्योगिक सुरक्षा जांच में खुली लापरवाही, 7 लोग झुलसे; प्लांट मैनेजर समेत 2 के खिलाफ FIR दर्ज

  • मंगल कार्बन प्लांट में हादसा, 7 झुलसे

  • औद्योगिक सुरक्षा जांच में लापरवाही पाई गई

  • प्लांट मैनेजर समेत 2 पर FIR दर्ज

Raigarh Carbon Plant Blast: जिला में मंगल कार्बन प्लांट में हादसे 9 माह की बच्ची समेत 7 लोग झुलस गए थे। इस मामले में घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी जांच में पहुंचे और कई तरह की लापरवाही पाए जाने के बाद प्लांट को बंद कराया गया है। साथ ही घटना की सूचना पर आरोपी प्लांट मैनेजर समेत 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बानीपाथर में मंगल कार्बन प्लांट में हुए हादसे को लेकर औद्योगिक स्वास्थ्य एंव सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Amit Shah Chhattisgarh Visit : अमित शाह 3 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर, मिनट टू मिनट कार्यक्रम हुआ जारी

जहां मामले में जांच करने पर पाया गया कि फार्नेस ठंड होने से पहले ही उसके गेट को खोल दिया गया। जिससे यह घटना घटित हुई। इस घटना में रजघट्टा निवासी कौशल कुमार पटैल, शिव खड़िया, साहेबलाल खड़िया, उरासिनी खड़िया, 9 माह की बच्ची भूमि खड़िया, नंदेली निवासी प्रिया, इंदिवर आग से झुलस गए।

CG Rape Case: जिसे माना दोस्त, उसी ने लूटी आबरू… घुमाने के बहाने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

जिसके बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एंव सुरक्षा विभाग की टीम ने काम को बंद करा दिया है और प्लांट प्रबंधक के खिलाफ कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 7 a 1, 7 a 2 a, 7 a 2c, 41 और 73 के अंर्तगत अविनाश गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026