ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*झीरम नक्सली हमले पर अदालत का फैसला आधा अधूरा न्याय – श्रीमती रश्मि गबेल*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्तीः-  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 6 सितंबर, रविवार को सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम हत्याकांड पर आए अदालत के फैसले के संबंध में प्रेसवार्ता की। इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 23 मई 2013 को हुए झीरम नरसंहार जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 32 नेताओं की हत्या हुई थी। इस मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला आया है। यह आधा अधूरा न्याय है। हम अदालत के फैसले का आदर करते हैं। अदालत ने वही फैसला दिया है जो एनआईए ने तथ्य अदालत के सामने रखे थे। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री ने एनआईए की जांच पर सवाल उठाते हुए इसे शुरू से दिशाहीन बताया। उन्होंने कहा कि जिन 10 लोगों की एनआइए ने गिरफ्तारी किया था और जिनको दोषी पाया गया है वे छोटे नक्सली थे। इतनी बड़ी घटना बिना बड़े नक्सली नेताओं के संभव नहीं था। एनआईए ने बड़े नक्सली नेताओं का नाम शुरू के एफआईआर में शामिल किया था बाद में उसको हटा दिया।

उन्होंने बडा सवाल उठाते हुए कहा कि इस फैसले से घटना के साजिश” का पर्दाफाश नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि‌ कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा क्यों हटाया गया था?, यात्रा के मार्ग को किसने, क्यों बदलवाया था?, हमले की योजना किसने बनाई?,हमले में शामिल होने के आरोप वाले बड़े नक्सली नेताओं से पूछताछ क्यों नहीं हुई ?, झीरम हमले के दौरान घायल और जीवित बचे पीड़ितों का बयान तक नहीं लिया गया, कई बार प्रभावितों ने जांच एजेंसियों के समक्ष शपथ पत्र के साथ हाजिर हुए लेकिन उनके बयान शामिल नहीं किए गए। एनआईए ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुलिस द्वारा गठित एसआईटी को जांच से क्यों रोका? इसके अलावा एनआईए ने तत्कालीन मुख्यमंत्री गृह मंत्री मुख्य सचिव डीजीपी एडीसी नक्सली से कब पूछताछ किया? , इसके अलावा शुरुआत में एनआईए की एफआईआर में दर्ज बड़े नक्सली नेताओं का नाम क्यों हटाया गया? जैसे सवाल कांग्रेस ने प्रेसवार्ता में उठाए। प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने भाजपा पर भी सवाल उठाए और कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि झीरम का सच सामने आए।

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में उपस्थित श्रीमती रश्मि गभेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, बलराम पांडे,बोधसाय चन्द्रा , उपाध्यक्ष द्व्य , पिंटू ठाकुर, गिरधर जायसवाल महामंत्री,साधेश्वर गबेल अध्यक्ष किसान कांग्रेस, जागेश्वर सिंह राज अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, जिला पदाधिकारी राजेन्द्र यादव, सन्नी यादव चन्द्रकुमार सोनी,लाला सोनी मंडल अध्यक्ष, सफीक अहमद जनपद सदस्य एवं प्रेस मीडिया के साथी गण उपस्थित थे… सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026