Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : मदिरा ड्यूटी दरों पर बड़ा अपडेट, आबकारी विभाग बोला—अधिकांश दरों में नहीं हुआ बदलाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मदिरा की ड्यूटी दरों को लेकर फैल रही अटकलों के बीच आबकारी विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग ने बताया कि शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार फिलहाल केवल देशी, विदेशी मदिरा और बियर पर ड्यूटी दरें निर्धारित की गई हैं, जिनमें से अधिकांश दरें पिछले वर्ष के समान ही रखी गई हैं।

CG School Uniform Change: बच्चों की पढ़ाई के साथ अब स्टाइल भी अपग्रेड! 60 लाख छात्रों को साल में दो बार फ्री यूनिफॉर्म

केवल चीप रेंज और देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में आंशिक बदलाव किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार मदिरा की फुटकर विक्रय दर का निर्धारण कई घटकों पर निर्भर करता है, जिनमें ड्यूटी दर, मदिरा की खरीदी दर, काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD), अधिभार और अधोसंरचना शुल्क शामिल हैं।

CG में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा! धमतरी, बलौदा बाजार और गरियाबंद में आज से नई गाइडलाइन दरें लागू; जानिए कहां मिलेगी जानकारी

इन सभी कारकों को मिलाकर ही अंतिम खुदरा मूल्य तय किया जाता है।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए रेट ऑफर, मदिरा की खरीदी दर, CVD, अधिभार दर और अधोसंरचना शुल्क से जुड़ी प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि मदिरा की फुटकर विक्रय दरों में वृद्धि होगी। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो जातीं और अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक मदिरा की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026