युवा भाजपा नेता आकाश साहू ने बजट को विकसित भारत – 47 तक पहुंचाने वाला रोड मेप बताया
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : सक्ती विधानसभा क्षेत्र में युवा भाजपा नेता आकाश साहू ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह पहला बजट है, जो कर्तव्य भवन में बना है। उन्होंने कहा इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य हैं पहला
आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना दूसरा जनता की उम्मीदों को पूरा करना सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर देना तीसरा सबका साथ, सबका विकास ध्येय के साथ विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना ।
युवा भाजपा नेता ने आगे कहा विकसित भारत बजट की यह बजट सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है बल्कि यह एक रोडमैप है जो हमारे देश को ‘विकसित भारत 47’ के दृष्टिकोण की ओर ले जाने में मार्गदर्शन करता है। इससे भारत को वैश्विक महाशक्ति के रूप में और भी मजबूती मिलेगी। युवा भाजपा नेता ने इस बजट को दूरदर्शी बजट बताते हुए कहा कि यह बजट देश की 147 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए देश की प्रगति में तेजी लाने और समावेशी विकास प्रदान करने में सक्षम भी है।
क्योंकि इसमें बजट युवाओं, महिलाओं से लेकर किसानों और वंचितों तक सभी के लिए अवसर है। युवा भाजपा नेता आकाश साहू ने राष्ट्रीय दृष्टि रखते हुए विकास योजनाओं को बहुत दूरदर्शिता के साथ प्रदर्शित करने वाला बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है।





