Chhattisgarhछत्तीसगढ

Sirpur Mahotsav 2026: मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का फाइनल शो

सिरपुर महोत्सव 2026 का अंतिम दिन, 3 फरवरी को मीत ब्रदर्स की परफॉर्मेंस के साथ होगा संगीत और संस्कृति का यादगार संगम

  • 3 फरवरी: सिरपुर महोत्सव 2026 का अंतिम दिन

  • दिनभर: शास्त्रीय और लोक प्रस्तुतियाँ

  • रात 7–10 बजे: मीत ब्रदर्स की धमाकेदार लाइव प्रस्तुति

Sirpur Mahotsav 2026: सिरपुर महोत्सव 2026 के अंतिम दिवस 3 फरवरी को संगीत, नृत्य और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। दिनभर विविध शास्त्रीय एवं लोक प्रस्तुतियों के पश्चात रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

सूरजपुर में तेंदुए के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत, वन विभाग जांच में जुटा

मीत ब्रदर्स, जिनके सुपरहिट गीतों ने देशभर के युवाओं और संगीत प्रेमियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है, इस अवसर पर अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को संगीतमय बनाएंगे। अपने “चल घर चलें मेरे हमदम, होंगे जुदा ना जब तक है दम”, “तेरे संग यारा, खुशरंग बहारा”, “आईना है तू, आईना मैं हूँ, तेरा ही चेहरा दिखता मुझमें” जैसे मधुर और भावनात्मक गीतों के साथ मीत ब्रदर्स की प्रस्तुति सिरपुर महोत्सव को यादगार बनाएगी।

Chhattisgarh : व्यापारी से अभद्रता, थाना प्रभारी को SP ने किया लाइन अटैच

इससे पूर्व दोपहर 2 बजे से विभिन्न कलाकारों द्वारा कत्थक, ओडिसी, पंथी, बस्तरिहा नृत्य, डंडा नृत्य एवं लोक प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहेगा। शाम 4ः30 बजे से 5ः30 बजे तक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात लोक साधना की प्रस्तुति होगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026