1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
ChhattisgarhKorba

कोरबा में अपचारी बालकों से तीन चोरी की बाइक जप्त,दो बाइक बिना नम्बर प्लेट के..

सतपाल सिंह

कोरबा में अपचारी बालकों से तीन चोरी की बाइक जप्त,दो बाइक बिना नम्बर प्लेट के..



कोरबा जिले मेंअपचारी बालकों से तीन अलग – अलग प्रकरणों में तीन चोरी की हुई बाइक बरामद की गई है। इन बाइक में दो बिना नम्बर प्लेट की है,वहीं एक नंबर चांपा जांजगीर जिले का रजिस्ट्रेशन है। बिना नम्बर प्लेट वाली गाड़ियों की चेचिस नंबर से उनका रजिस्ट्रेशन नंबर पता किया जा रहा है। जिससे वाहन के मालिकों का पता लगाया जा सके।

प्रकरणों का विवर, प्रकरण क्रमांक 1 जिसके तहत, कोरबा जिले के रामपुर सिविल लाइन थाना में में दर्ज अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मोटरसाइकिल चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है। विवेचना के दौरान अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई।

 

प्रकरण क्रमांक 2 –

थाना सिविल लाइन रामपुर में ही एक अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 599/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध है, जिसमें अपचारी बालक द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना कारित की गई थी।

 

तीसरा वाहन बाहरी जिले से चोरी किया गया…

 

पूछताछ में यह भी सामने आया कि अपचारी बालकों द्वारा होंडा लिवो मोटरसाइकिल, वाहन क्रमांक CG 11 AQ 9955 को बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा से चोरी कर कोरबा लाया गया था। संबंधित थाना से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन के संबंध में अपराध क्रमांक 326/25, धारा 303(2) बीएनएस, दिनांक 01.08.2025 को चोरी दर्ज है।

थाना सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त कार्रवाई में अपचारी बालकों के कब्जे से कुल 3 नग चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में संलिप्त अपचारी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें संबंधित किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कोरबा से सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर ।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026