BREAKING/ कोरबा – हसदेव नदी पर बने एनीकेट में तैरता दिखा लड़की का शव,जांच में जुटी पुलिस

कोरबा – हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकेट एक लड़की के शव को तैरता देखे जाने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। राताखार से दर्री जाने वाले मार्ग में सर्वेश्वर एनीकेट में एक युवती को लाश औंधे मुंह मिली है। मृतका का नाम चांदनी बताया जा रहा है, जो बुधवारी बस्ती की निवासी थी। युवती अपने सहेली की शादी में जाने के लिए घर से निकली हुई थी जिसके बाद वह लापता हो गई और सुबह उसकी लाश मिली।
सुबह के वक्त लोग नहाने के लिए जब एनिकट पहुंचे तब उन्होंने पानी में युवती की लाश को तैरते हुए देखा जिसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। युवती की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।




