अरविंद केजरीवाल को भेजा पत्र, कारण नहीं बताया – AAP छत्तीसगढ़ अध्यक्ष गोपाल साहू ने दिया इस्तीफा

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (आप) को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष गोपाल साहू ने अपने पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी।
स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचा प्रधानपाठक, सस्पेंड… 3 वेतनवृद्धियां भी रोकी गईं
इस अचानक हुए घटनाक्रम से प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है। गोपाल साहू ने अपना इस्तीफा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र के माध्यम से भेजा है। हालांकि, अपने इस्तीफे में उन्होंने किसी भी तरह के कारण का उल्लेख नहीं किया है। ऐसे में उनके फैसले को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
भारत पर्व 2026 में छत्तीसगढ़ का जलवा: लाल किले के सामने लोक संस्कृति और व्यंजनों ने लूटी महफिल
करीब दो वर्ष पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी
गौरतलब है कि गोपाल साहू को करीब दो वर्ष पहले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनसे पहले कोमल हुपेंडी के इस्तीफे के बाद उन्हें यह अहम पद दिया गया था। साहू के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कोशिश की थी, लेकिन अब उनके अचानक इस्तीफे ने आप की छत्तीसगढ़ इकाई को असमंजस में डाल दिया है।










































