Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर जंगल में नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो हथियारबंद नक्सलियों को किया ढेर
बस्तर में DRG और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए जंगल से दूर रहने का सख्त आदेश जारी

-
बीजापुर जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों की मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर।
-
AK-47, 9 MM पिस्टल और गोला-बारूद बरामद।
-
सुरक्षा बल सर्च अभियान जारी।
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया और उनके शव बरामद किए। मौके पर सुरक्षाबल सर्च अभियान चला रहे हैं। नक्सलियों के कब्जे से AK-47, 9 MM पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।
मुठभेड़ वाला इलाका बीजापुर और सुकमा का बॉर्डर एरिया है, जो तेलंगाना की भी सीमा के पास है. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभी ऑपरेशन जारी है. दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है.
CG में चोरों का खेल – 2 करोड़ का रेलवे सामान चोरी, पटरी और हैवी मशीनरी भी ले गए
सुबह 7 बजे से गोलीबारी चालू
दरअसल, पामेड़ थाना क्षेत्र के जीडपल्ली के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सचूना मिलते डीआरजी के जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस दौरान जंगल में हथियारबंद नक्सलियों ने खुद को घिरा देख जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. दोनों के बीच सुबह 7 बजे गोलीबारी चालू है.
ब्रेकिंग न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने UGC नियम पर लगाई रोक
बीजापुर में दो आईईडी बम बरामद
वहीं, बीजापुर जिले के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में ही 20-20 किलो के दो IED बम बरामद हुए हैं. इन्हें नक्सलियों ने लंकापल्ली कच्ची सड़क पर लगाया था. नक्सलियों की योजना सुरक्षाबलों के बड़े वाहनों को निशाना बनाने की थी, क्योंकि ये बम कमांड स्विच सिस्टम से सड़क के बीचों-बीच मिले हैं. बमों को DRG जवान, CF जवान और BDS टीम की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है.










































