SIR कार्य में गंभीर लापरवाही, सहायक शिक्षक को डीईओ ने तुरंत किया निलंबित
जगदलपुर में SIR अभियान में चूक, सहायक शिक्षक विवेक राणा को डीईओ बलिराम बघेल ने किया निलंबित

-
जगदलपुर: SIR अभियान में लापरवाही, सहायक शिक्षक निलंबित।
-
शिक्षक: विवेक राणा, बड़ेपारा और छोटेदेवड़ा प्राथमिक शाला में पदस्थ।
-
कार्रवाई: जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने तुरंत लिया कड़ा कदम।
जगदलपुर : SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान में लापरवाही बरतने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। पूरा मामला बकावंड विकासखंड का है। प्राथमिक शाला बड़ेपारा, छोटेदेवड़ा में पदस्थ सहायक विवेक राणा को SIR से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सहायक शिक्षक राणा को मतदान केंद्र क्रमांक 198 के अंतर्गत नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस तामील कराने का कार्य सौंपा गया था, लेकिन नोटिस प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने संबंधित मतदाताओं तक इसे नहीं पहुंचाया, जिसके चलते SIR का काम प्रभावित हुआ।
Chhattisgarh: बीमार मां के इलाज के नाम पर तांत्रिक क्रिया में फंसा दुकानदार, 13 लाख की ठगी
शासकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोहण्डीगुड़ा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।






