Chhattisgarhछत्तीसगढ

MP Tokhan Sahu Accident News: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे, लोहे की रॉड से कार का शीशा क्षतिग्रस्त

MP Tokhan Sahu Accident News: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू रविवार को सड़क पर हुए एक अप्रत्याशित हादसे में बाल-बाल बच गए। मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर से रायपुर एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी चंदेली (दामाखेड़ा) के पास उनकी कार में एक लोहे की रॉड टकरा गई।

FIre in Train: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग लगने से 2 एसी कोच जलकर राख, एक यात्री की हुई दर्दनाक मौत

जानकरी के मुताबिक, घटना के समय वाहन में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ उनके निजी स्टाफ और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद थे। लोहे की रॉड वाहन के सनरूफ और मिरर क्षेत्र से टकराते हुए कार के शीशे को क्षतिग्रस्त कर गई। अधिकारियों के अनुसार, यदि वाहन में यह संरचना न होती, तो रॉड सीधे चालक या यात्रियों की ओर जा सकती थी।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देखी गई राहत

इस अप्रत्याशित हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, और सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने लोहे की रॉड को जब्त कर लिया। प्रशासन ने कहा कि यह घटना आकस्मिक प्रतीत होती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। मंत्री तोखन साहू ने भी पुष्टि की कि वाहन में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें कार में टकराई हुई रॉड और क्षतिग्रस्त शीशा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026