NATIONALभारत

INS अरिघात से 3,500 किमी रेंज वाली K-4 मिसाइल का गोपनीय परीक्षण, भारत की सैन्य शक्ति में इजाफा

नई दिल्ली : भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बंगाल की खाड़ी में अपनी स्वदेशी K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का गोपनीय तरीके से सफल परीक्षण किया है. 23 दिसंबर को परमाणु पनडुब्बी INS अरिघात के जरिए अंजाम दिए गए इस परीक्षण ने भारत की सैन्य ताकत को एक नई ऊंचाई दी है.

D.Ed Students Protest: सहायक शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर अनशन पर बैठे डीएड अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ी

3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल भारत की ‘न्यूक्लियर ट्रायड’ (आकाश, जमीन और समंदर से परमाणु हमला करने की क्षमता) को अत्यधिक मजबूती प्रदान करती है.

Indian Railways Fare Hike: आज से लंबी दूरी के रेल सफर पर बढ़ा किराया, जानें कितने रुपये ज्यादा चुकाने होंगे

इस मिसाइल की तकनीकी खूबियां इसे दुनिया की घातक मिसाइलों की श्रेणी में खड़ा करती हैं. आवाज की गति से 5 गुना तेज (Hypersonic speed) चलने वाली K-4 मिसाइल को रडार के जरिए ट्रैक कर पाना लगभग नामुमकिन है. यह मिसाइल करीब 2 टन वजन के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है, जो इसे किसी भी बड़े हमले को विफल करने या उसे अंजाम देने का एक शक्तिशाली हथियार बनाती है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026